Header Ads

Header ADS

Daily Current Affairs In Hindi – 18 नवंबर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

 



Daily Current Affairs In Hindi – 18 नवंबर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
Current Affairs 18 नवंबर 2023



प्रश्न. पीएम-किसान भाई योजना कितने राज्यों में शुरू की जाएगी ?


उत्तर:- 7 राज्यों में 

ये 7 राज्य हैं - मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु।




प्रश्न. वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट की मेजबानी किसके द्वारा की जा रही है ?


उत्तर:- भारत

ग्लोबल साउथ में 100 देश शामिल हैं।

इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।

यह वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट का दूसरा नाम है।

इस साल के समिट की थीम 'टुगेदर, फॉर एवरीवन्स ग्रोथ विद एवरीवन ट्रस्ट' है।


प्रश्न. आई.सी.सी. क्रिकेट विश्व कप का फाइनल किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा ?


उत्तर:- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच

यह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 13 वां संस्करण है।

यह एकदिवसीय फॉर्मेट का विश्व कप है।

इस विश्व कप में कुल 10 टीमों ने भाग लिया।

इस विश्व कप का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा।

इसका फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेला जाएगा।  

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

दोनों टीमों के मध्य फाइनल मुकाबला नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी पैट कमिंस कर रहे हैं।


प्रश्न. भारत और अमेरिका के बीच किस उपग्रह का प्रक्षेपण वर्ष 2024 में किया जायेगा ?


उत्तर:- निसार उपग्रह का

इसका विकास नासा और इसरो द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

निसार का वजन 2800 किग्रा है।

इसे पृथ्वी की लोअर अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किया जायेगा।

निसार के लिए भारत और अमेरिका में वर्ष 2014 में समझौता किया गया था।

निसार उपग्रह का जीवन-चक्र या मिशन अवधि तीन साल की है।

तीन साल तक यह मिशन हर 12 दिनों में पृथ्वी की सम्पूर्ण भूमि और बर्फ से ढके क्षेत्रों की सघन जांच करेगा।



प्रश्न. हर साल राष्ट्रीय मिर्गी दिवस कब मनाया जाता है ?


उत्तर:- 17 नवंबर को,


प्रश्न. हर साल अन्तर्राष्ट्रीय छात्र दिवस कब मनाया जाता है ?


उत्तर:- 17 नवंबर को,


प्रश्न.हाल ही में 'मित्र शक्ति’ संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन कहां किया जा रहा है ?


उत्तर:- पुणे में,

मित्र शक्ति संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और श्रीलंका के मध्य आयोजित किया जाता है।

वर्ष 2023 में इसका आयोजन पुणे सैन्य छावनी में किया जा रहा है।

यह अभ्यास 29 नवंबर तक चलेगा।

यह मित्र शक्ति संयुक्त सैन्य अभ्यास का 9 वां संस्करण है।

भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से की मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120 सैनिकों द्वारा किया जा रहा है।

श्रीलंकाई पक्ष का प्रतिनिधित्व 53 इन्फैंट्री डिवीजन के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है।


प्रश्न. हाल ही में ICC वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में भारत ने किसको 70 रनों से हराया है?


उत्तर: न्यूजीलैंड


प्रश्न. हाल ही में वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन बने है?


उत्तर: विराट कोहली


प्रश्न. हाल ही में किस देश ने दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट लॉन्च किया है?


उत्तर: चीन


प्रश्न. हाल ही में एचडीएफसी लिफ़्ट ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में उत्कृष्टता के लिए कौन सा पुरस्कार जीता ?


उत्तर:- गोल्डन पीकॉक

यह अवॉर्ड कंपनी की एमडी विभा पडलकर को दिया गया।

यह पुरस्कार लंदन में प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार 'ग्लोबल कन्वेंशन ऑन कॉरपोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी' सम्मेलन में दिया गया।


प्रश्न. हाल ही में आईएनएस सुमेधा ने किस अभियान को पूरा किया ?


उत्तर:- समुद्री डकैती रोधी गश्ती अभियान

आईएनएस सुमेधा एक स्वदेशी रूप से विकसित युद्धपोत है।

हाल ही में इसने अटलांटिक महासागर में समुद्री डकैती रोधी गश्ती अभियान पूरा किया है।

यह अभियान 31 दिन में पूरा हुआ.

अभियान के तहत आई.एन.एस. सुमेधा ने गिनी की खाड़ी में गश्त की।

ये है आईएनएस ये सुमेधा का दूसरा पेट्रोलिंग ऑपरेशन था.

आईएनएस सुमेधा के इस ऑपरेशन से सेनेगल, घाना, टोगो, नाइजीरिया, अंगोला और नामीबिया सहित क्षेत्रीय नौसेनाओं के साथ भारतीय नौसेना के संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

आईएनएस सुमेधा सरयू श्रेणी का युद्धपोत है।

इसने हाल ही में सूडान से भारतीय लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी में हिस्सा लिया था।




प्रश्न. हाल ही में किस संगठन ने अकेलेपन को एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य खतरा घोषित किया है ?


उत्तर:- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नवंबर, 2023 में अकेलेपन को एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य खतरा घोषित किया है।

WHO ने इस समस्या पर एक अंतरराष्ट्रीय आयोग भी लॉन्च किया है।

इस आयोग का नेतृत्व अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति कर रहे हैं।

यह आयोग तीन साल तक काम करेगा.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अकेलेपन का मृत्यु प्रभाव एक दिन में 15 सिगरेट पीने के बराबर है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.