Daily Current Affairs In Hindi – 17 नवंबर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
Curdent Affairs 17 नवंबर 2023
प्रश्न. हाल ही में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कब मनाया गया?
उत्तर: 15 नवंबर
प्रश्न. हाल ही में कौन USISPF बोर्ड के सलाहकार के रूप में शामिल हुए है?
उत्तर: अजय कुमार
प्रश्न. हाल ही में ‘बीकानेरवाला’ का निधन हुआ है उनका नाम क्या था?
उत्तर: केदारनाथ अग्रवाल
प्रश्न. हाल ही में भारतीय नौसेना का गनरी सेमिनार कहां आयोजित किया गया ?
उत्तर:- केरल में
इसका आयोजन केरल के आईएनएस कोच्चि में किया गया था. द्रोणाचार्य में किया गया।
इस सेमिनार के मुख्य अतिथि नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. थे. हरि. कुमार थे।
यह सेमिनार तीन साल में एक बार आयोजित किया जाता है।
प्रश्न. वर्ष 2024 में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन कहां किया जाएगा ?
उत्तर:- फ़रीदाबाद में
इसका आयोजन 17 से 20 जनवरी 2024 तक किया जाएगा।
यह भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का 9वां संस्करण होगा।
इसका आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय संयुक्त रूप से करेंगे।
इस सम्मेलन का विषय 'अमृत के युग में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सार्वजनिक पहुंच' रखा गया है।
भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव एक वार्षिक कार्यक्रम है।
यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ावा देता है।
इसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी।
प्रश्न. आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक कहां आयोजित की गई ?
उत्तर:- यह बैठक इंडोनेशिया के जकार्ता में हो रही है।
आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की यह 10वीं बैठक है।
इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जकार्ता पहुंच गए हैं।
भारत वर्तमान में आसियान का संवाद भागीदार देश है।
भारत वर्ष 1992 में आसियान का संवाद भागीदार देश बन गया।
वर्तमान में आसियान का अध्यक्ष इंडोनेशिया है।
आसियान की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी।
इसका मुख्यालय बैंकॉक में स्थित है।
प्रश्न. हाल ही में ग्लोबल मीडिया कांग्रेस का आयोजन कहां किया गया ?
उत्तर:- अबू धाबी में
यह ग्लोबल मीडिया कांग्रेस का दूसरा संस्करण था।
इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति शेख मंसूर बिन जायद अल नाहयान के संरक्षण में किया जा रहा है।
इस सम्मेलन का विषय 'मीडिया उद्योग के भविष्य को आकार देना' रखा गया है।
प्रश्न. हाल ही में लाइफटाइम डिस्टर्बिंग द पीस अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया है ?
उत्तर:- सलमान रुश्दी को
प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस हर साल कब मनाया जाता है ?
उत्तर:- 16 नवंबर को
यह धार्मिक आधार पर सहिष्णु होने की प्रेरणा देता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1995 को अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता वर्ष घोषित किया गया था।
इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1996 में की गई थी।
अहिंसा और सहिष्णुता के लिए 'यूनेस्को मदनजीत सिंह पुरस्कार' संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस 2023 की थीम 'सहिष्णुता: शांति और सुलह का मार्ग' रखी गई है।
प्रश्न. राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर साल कब मनाया जाता है।
उत्तर:-16 नवंबर को
भारत में प्रेस परिषद की स्थापना 4 जुलाई 1966 को हुई थी।
16 नवंबर 1966 से इसका औपचारिक कार्य प्रारंभ हुआ।
तब से लेकर आज तक हर वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस हमारा ध्यान प्रेस की स्वतंत्रता और जिम्मेदारियों की ओर आकर्षित करता है।
वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय प्रेस दिवस का विषय है - 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया'।
प्रश्न. हाल ही में 15 नवंबर को किस राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया?
उत्तर: झारखण्ड
प्रश्न. हाल ही में भारत किस देश से इग्ला -S एंटीक्राफ्ट मिसाइल खरीद रहा है?
उत्तर: रूस
प्रश्न. हाल ही में APEC शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ?
उत्तर: अमेरिका
प्रश्न. हाल ही में ICC हॉल ऑफ़ फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनी है?
उत्तर: डायना एडुल्जी
कोई टिप्पणी नहीं