Header Ads

Header ADS

RRB, NTPC, SSC, UPSC, CETET, UPTET,SSC GD, BANK

 





worldgk 



नमस्कार दोस्तों आज मैं आप सभी को polity से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में बताऊंगा यह सभी प्रश्न आने वाली सभी एक्जाम्स के लिए महत्वपूर्ण है आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हो उसमें जीके के सवाल अक्सर पूछे जाते हैं GK को अगर हम topic-wise करें तो जीके को आसानी से हम कवर कर सकते हैं ,इसलिए आज का हमारे टॉपिक है polity 




आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं जैसे कि RRB, NTPC, SSC, UPSC, CETET, UPTET,SSC GD, BANK क्योंकि GK Questions सभी प्रतियोगी परीक्षा में के एग्जाम्स में आती है इसलिए यह सभी प्रश्न आप सभी के लिए महत्वपूर्ण है 


प्रश्न.01 'भारतीय संविधान' का सबसे बड़ा एकाकी स्रोत है-



A. ब्रिटिश शासन


B. यू.एस.ए. का बिल ऑफ़ राइट्स


C. गवर्नमेंट ऑफ़ इण्डिया ऐक्ट, 1919


D. गवर्नमेंट ऑफ़ इण्डिया एक्ट, 1935


उत्तर:- D. गवर्नमेंट ऑफ़ इण्डिया एक्ट, 1935


प्रश्न.02 निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान नहीं कर सकते-



A. लोकसभा में मनोनीत सदस्य


B. विधान परिषद सदस्य


C. राज्यसभा में मनोनीत सदस्य


D. उपरोक्त सभी


उत्तर:- D. उपरोक्त सभी


प्रश्न.03 मूल संविधान में राज्यों की संख्या कितनी थी?



A. 25


B. 26


C. 27


D. 28


उत्तर:- C. 27


प्रश्न.04 संसद के किस सदन को 'प्रतिनिधि सभा' भी कहा जाता है?



A. लोकसभा


B. राज्यसभा


C. उपरोक्त दोनों


D. इनमें से कोई नहीं


उत्तर:- A. लोकसभा


प्रश्न.05 उड़ीसा की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन बनीं?



A. नन्दनी सत्पथी


B. विजयलक्ष्मी पंडित


C. वसुन्धरा राजे सिंधिया


D. शीला दीक्षित


उत्तर:- A. नन्दनी सत्पथी


प्रश्न.06 भारत के संविधान में भारत को क्या माना गया है?



A. एक अर्द्धसंघ


B. स्वतन्त्र राज्यों का एक संघ


C. राज्यों की एक यूनियन


D. उपरोक्त में से कोई नहीं


उत्तर:- C. राज्यों की एक यूनियन


प्रश्न.07 भारत के संविधान में 'संघीय' शब्द की जगह किन शब्दों को स्थान दिया गया है?



A. संघीय राज्य


B. संघों का राज्य


C. राज्यों का संघ


D. इकाईयों का संघ


उत्तर:- C. राज्यों का संघ


प्रश्न.08 भारत की संघीय व्यवस्था किस देश की संघीय व्यवस्था से अधिक समानता रखती है?



A. ऑस्ट्रेलिया


B. कनाडा


C. अमरीका


D. आयरलैण्ड


उत्तर:- B. कनाडा


प्रश्न.09 संसद का लोकप्रिय सदन कौन-सा है?



A. लोकसभा


B. राज्यसभा


C. उपरोक्त दोनों


D. इनमें से कोई नहीं


उत्तर:- A. लोकसभा


प्रश्न.10 भारत के किसी राज्य में मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त होने वाली प्रथम दलित महिला कौन हैं?



A. जयललिता


B. मायावती


C. नन्दनी सत्पथी


D. उमा भारती


उत्तर:- B. मायावती


प्रश्न.11 "भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।" इसका क्या तात्पर्य है?



A. सभी नागरिक क़ानून के सामने समान हैं।


B. उसका राज्य स्तर पर कोई धर्म नहीं है।


C. सभी वयस्कों को चुनाव में मत देने का अधिकार है।


D. सभी नागरिकों को भाषण देने की स्वतन्त्रता है।


उत्तर:- B. उसका राज्य स्तर पर कोई धर्म नहीं है।


प्रश्न.12 भारत का संविधान अपना प्राधिकार किससे प्राप्त करता है?



A. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 से।


B. समाज के सभी वर्गों के लोगों द्वारा प्रतिनिधित्व संविधान सभा से।


C. भारत की जनता से।


D. राष्ट्रपति तथा सर्वोच्च न्यायालय से।


उत्तर:- C. भारत की जनता से।


प्रश्न.13 'भारतीय संविधान' में समवर्ती सूची की प्रेरणा कहाँ से ली गई है?



A. अमरीका


B. स्विट्जरलैण्ड


C. ऑस्ट्रेलिया


D. पूर्व सोवियत संघ


उत्तर:- C. ऑस्ट्रेलिया


प्रश्न.14 संसद का स्थायी सदन निम्न में से कौन-सा है?



A. लोकसभा


B. राज्यसभा


C. उपरोक्त दोनों


D. इनमें से कोई नहीं


उत्तर:- B. राज्यसभा


प्रश्न.15 राज्य विधान मण्डल का ऊपरी सदन कौन-सा है?



A. विधान परिषद


B. विधान सभा


C. राज्यसभा


D. लोकसभा


उत्तर:- A. विधान परिषद




मैं आशा करता हूं आप सभी को यह सभी Polity MCQ in Hindi Polity Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और मैं आगे आपको ऐसे ही जीके के संबंधित Questions और Polity से संबंधित knowledge देता रहूंगा 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.