आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं जैसे कि RRB, NTPC, SSC, UPSC, CETET, UPTET,SSC GD, BANK क्योंकि
नमस्कार दोस्तों आज मैं आप सभी को polity से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में बताऊंगा यह सभी प्रश्न आने वाली सभी एक्जाम्स के लिए महत्वपूर्ण है आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हो उसमें जीके के सवाल अक्सर पूछे जाते हैं GK को अगर हम topic-wise करें तो जीके को आसानी से हम कवर कर सकते हैं ,इसलिए आज का हमारे टॉपिक है polity
आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं जैसे कि RRB, NTPC, SSC, UPSC, CETET, UPTET,SSC GD, BANK क्योंकि GK Questions सभी प्रतियोगी परीक्षा में के एग्जाम्स में आती है इसलिए यह सभी प्रश्न आप सभी के लिए महत्वपूर्ण है
प्रश्न.01 भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णत: लागू हुआ?
A. 26 नवम्बर, 1949
B. 26 जनवरी, 1950
C. 1 जनवरी, 1950
D. 15 अगस्त, 1950
उत्तर:- B. 26 जनवरी, 1950
प्रश्न.02 पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई?
A. 26 अक्टूबर, 1962
B. 5 नवम्बर, 1962
C. 4 दिसम्बर, 1965
D. 3 दिसम्बर, 1971
उत्तर:- A. 26 अक्टूबर, 1962
प्रश्न.03 क्या राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर सकता है?
A. हाँ
B. नहीं
C. केवल आपात काल के दौरान
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- A. हाँ
प्रश्न.04 भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार
उत्तर:- A. एक
प्रश्न.05 भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्वीकृति मिली?
A. 1 जुलाई 1947
B. 15 जुलाई 1947
C. 18 जुलाई 1947
D. 21 जुलाई 1947
उत्तर:- C. 18 जुलाई 1947
प्रश्न.06 भारत की संसदीय प्रणाली पर किस देश के संविधान का स्पष्ट प्रभाव है?
A. ब्रिटेन
B. कनाडा
C. आस्ट्रेलिया
D. दक्षिण अफ़्रीका
उत्तर:- A. ब्रिटेन
प्रश्न.07 राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों की प्रेरणा किस देश के संविधान से मिली है?
A. दक्षिण अफ़्रीका
B. फ्रांस
C. आयरलैण्ड
D. सोवियत संघ
उत्तर:- C. आयरलैण्ड
प्रश्न.08 भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है?
A. कनाडा
B. आस्ट्रेलिया
C. दक्षिण अफ़्रीका
D. इटली
उत्तर:- C. दक्षिण अफ़्रीका
प्रश्न.09 निम्न में कौन योजना आयोग का अध्यक्ष होता है?
A. प्रधानमंत्री
B. राष्ट्रपति
C. उपराष्ट्रपति
D. वित्तमंत्री
उत्तर:- A. प्रधानमंत्री
प्रश्न.10 भारत की नागरिकता निम्न में किस प्रकार से प्राप्त की जा सकती है?
A. जन्मजात
B. देशीयकरण
C. वंशानुक्रम
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर:- D. उपर्युक्त सभी
प्रश्न.11 प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है?
A. सम्बन्धित राज्य का राज्यपाल
B. सम्बन्धित राज्य की विधानसभा
C. संसद
D. प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति
उत्तर:- D. प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति
प्रश्न.12 भारतीय संविधान में तीन सूचियों की व्यवस्था निम्न में से कहाँ से ली गयी है?
A. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के संविधान से
B. ऑस्ट्रेलिया के संविधान से
C. कनाडा के संविधान से
D. भारत शासन अधिनियम 1935 से
उत्तर:- D. भारत शासन अधिनियम 1935 से
प्रश्न.13 उस व्यक्ति का नाम बताइए जो, प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त होते समय राज्यसभा का सदस्य था?
A. इन्दिरा गाँधी
B. मोरारजी देसाई
C. चौधरी चरण सिंह
D. राजीव गाँधी
उत्तर:- A. इन्दिरा गाँधी
प्रश्न.14 निम्न में से किस समिति का सदस्य मंत्री नहीं हो सकता है?
A. प्राक्कलन समिति
B. सरकारी उपक्रम समिति
C. लोक लेखा समिति
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर:- D. उपर्युक्त सभी
प्रश्न.15 कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है?
A. राष्ट्रपति
B. लोकसभा का अध्यक्ष
C. राज्यसभा का सभापति
D. प्रधानमंत्री
उत्तर:- B. लोकसभा का अध्यक्ष
मैं आशा करता हूं आप सभी को यह सभी Polity MCQ in Hindi Polity Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और मैं आगे आपको ऐसे ही जीके के संबंधित Questions और Polity से संबंधित knowledge देता रहूंगा

कोई टिप्पणी नहीं