Daily Current Affairs In Hindi – June 2025 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स Current Affairs 15 जून 2025
Daily Current Affairs In Hindi – June 2025 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
Current Affairs 15 जून 2025
Current Affairs Quiz In Hindi: नमस्कार दोस्तों आज में आप सभी के लिए current affairs के महत्वपूर्ण प्रश्नों का Online लेकर आया हु ये current affairs Quiz In Hindi आने वाले परीक्षा जैसे ( RRB, NTPC, SSC, UPSC, CETET, UPTET,SSC GD, BANK) के लिए महत्वपूर्ण हे |
![]() |
Daily current affairs |
जैसा कि सभी को पता है कि Daily Current Affairs में बोहत प्रश्न महत्वपूर्ण में हम आप सभी को 20- 25प्रश्नों का अभ्यास सेट बना के आप सभी को प्रोवाइड कर रहे हैं हे आप सभी अवश्य पढ़े दे |
Daily current affairs quiz in hindi|| important current affairs MCQ in hindi
UPPSC! PSC! SSC! रेलवे! UP पुलिस! BPSC! एक दिवसीय परीक्षा
15 June 2025 Current Affairs With Static GK Top 15 MCQs
प्रश्न.01 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किस वर्ष को “अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष” घोषित किया है?
A. वर्ष 2025
B. वर्ष 2026
C. वर्ष 2027
D. वर्ष 2028
उत्तर:- B. वर्ष 2026
व्याख्या:- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2026 को महिलाओं की कृषि में भूमिका को मान्यता देने हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किया है।
प्रश्न.02 राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार, पहली बार भारत का कुल लिंगानुपात कितना हो गया है?
A. 940 महिलाएँ प्रति 1,000 पुरुष
B. 950 महिलाएँ प्रति 1,000 पुरुष
C. 1,020 महिलाएँ प्रति 1,000 पुरुष
D. 1,050 महिलाएँ प्रति 1,000 पुरुष
उत्तर:- C. 1,020 महिलाएँ प्रति 1,000 पुरुष
व्याख्या:-NFHS-5 के अनुसार, यह पहली बार है जब भारत का कुल लिंगानुपात महिलाओं के पक्ष में हुआ है, जो 1,020 हो गया है।
प्रश्न.03 हाल ही में किस राज्य ने सीमा पर्यटन पहल (Border Tourism Initiative) शुरू की है?
A. उत्तराखंड
B. सिक्किम
C. हिमाचल प्रदेश
D. राजस्थान
उत्तर:- C. हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:- हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए यह पहल शुरू की है।
प्रश्न.04 किस देश ने कैटरीना कैफ को पर्यटन के लिए अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
A. मालदीव
B. श्रीलंका
C. जापान
D. बांग्लादेश
उत्तर:- A. मालदीव
व्याख्या:- मालदीव सरकार ने कैटरीना कैफ को अपने पर्यटन अभियान के लिए वैश्विक चेहरा नियुक्त किया है।
प्रश्न.05 मृत्युंजय महापात्रा को "संयुक्त राष्ट्र सासाकावा पुरस्कार, 2025" किस विभाग के महानिदेशक के रूप में मिला है?
A. सीमा सड़क संगठन
B. भारतीय मौसम विभाग
C. इसरो
D. DRDO
उत्तर:- B. भारतीय मौसम विभाग
व्याख्या:- उनकी आपदा प्रबंधन और मौसम पूर्वानुमान में उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला है।
प्रश्न.06 जून 2025 में किस राज्य ने 'पचमढ़ी वन्यजीव अभयारण्य' का नाम बदलने का निर्णय लिया?
A. मध्य प्रदेश
B. राजस्थान
C. छत्तीसगढ़
D. हरियाणा उत्तर:- A. मध्य प्रदेश व्याख्या:-
राजा भभूत सिंह के सम्मान में इसका नाम बदलकर 'राजा भभूत सिंह वन्यजीव अभयारण्य' रखा जाएगा।
प्रश्न.07 वर्तमान में भारत वैश्विक दूध उत्पादन में कितना प्रतिशत योगदान देता है?
A. 10%
B. 15%
C. 20%
D. 25%
उत्तर:- D. 25%
व्याख्या:- भारत दुनिया में सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला देश है और इसका योगदान 25% है।
प्रश्न.08 'विश्व रक्तदाता दिवस' किस तारीख को मनाया जाता है?
A. 12 जून
B. 13 जून
C. 14 जून
D. 15 जून
उत्तर:- C. 14 जून
व्याख्या:- 14 जून को कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन पर यह दिन रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने हेतु मनाया जाता है।
प्रश्न.09 जून 2025 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कितने करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं मंजूर कीं?
A. ₹5405 करोड़
B. ₹6405 करोड़
C. ₹7405 करोड़
D. ₹8405 करोड़
उत्तर:- B. ₹6405 करोड़
व्याख्या:- रेलवे नेटवर्क के आधुनिकीकरण और विस्तार हेतु ₹6405 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति मिली।
प्रश्न.10 NHAI ने अपनी पहली परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना के तहत कितनी राशि जुटाई है?
A. ₹1.4 लाख करोड़
B. ₹2.4 लाख करोड़
C. ₹3.4 लाख करोड़
D. ₹4.4 लाख करोड़
उत्तर:- A. ₹1.4 लाख करोड़
व्याख्या:- NHAI ने सड़क परिसंपत्तियों का मुद्रीकरण कर ₹1.4 लाख करोड़ से अधिक की राशि जुटाई है।
प्रश्न.11 न्यायमूर्ति एनएस संजय गौड़ा ने किस उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है?
A. गुवाहाटी
B. गुजरात
C. इलाहाबाद
D. दिल्ली
उत्तर:- B. गुजरात
व्याख्या:- न्यायमूर्ति संजय गौड़ा ने गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
प्रश्न.12 श्री बांके बिहारी जी कॉरिडोर परियोजना किस राज्य में शुरू की गई है?
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. गुजरात
उत्तर:- B. उत्तर प्रदेश
व्याख्या:- परियोजना मथुरा स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के लिए शुरू की गई है।
प्रश्न.13 रक्षा मंत्री ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली कितने सदस्यीय NCC टीम को सम्मानित किया है?
A. 05
B. 10
C. 15
D. 20
उत्तर:- B. 10
व्याख्या:- 10 सदस्यीय NCC टीम ने हाल ही में माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई की और उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
प्रश्न.14 शहरी-ग्रामीण उपभोग अंतर 2023-24 में घटकर कितना प्रतिशत हो गया है?
A. 50%
B. 60%
C. 70%
D. 80%
उत्तर:- B. 60%
व्याख्या:- 2011-12 में यह अंतर 84% था, जो अब घटकर 60% रह गया है, जो समावेशी विकास को दर्शाता है।
प्रश्न.15 भारत का पहला अंडरवॉटर म्यूजियम किस राज्य में बनाया जाएगा?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. गोवा
D. महाराष्ट्र
उत्तर:- D. महाराष्ट्र
व्याख्या:- महाराष्ट्र में समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहला अंडरवॉटर म्यूजियम स्थापित किया जाएगा।
मैं आशा करता हूं आप सभी को यह सभी daily current affairs MCQ in Hindi current affairs live Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और मैं आगे आपको ऐसे ही जीके के संबंधित Questions और करंट अफेयर से संबंधित knowledge देता रहूंगा
कोई टिप्पणी नहीं