Header Ads

Header ADS

Daily Current Affairs In Hindi – June 2025 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स Current Affairs 07 जून 2025

 







worldgk



Daily Current Affairs In Hindi – June 2025 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

Current Affairs 07 जून 2025


Current Affairs Quiz In Hindi: नमस्कार दोस्तों आज में आप सभी के लिए current affairs के महत्वपूर्ण प्रश्नों का Online लेकर आया हु ये current affairs Quiz In Hindi आने वाले परीक्षा जैसे ( RRB, NTPC, SSC, UPSC, CETET, UPTET,SSC GD, BANK) के लिए महत्वपूर्ण हे |





जैसा कि सभी को पता है कि Daily Current Affairs में बोहत प्रश्न महत्वपूर्ण में हम आप सभी को 20- 25प्रश्नों का अभ्यास सेट बना के आप सभी को प्रोवाइड कर रहे हैं हे आप सभी अवश्य पढ़े दे |


Daily current affairs quiz in hindi|| important current affairs MCQ in hindi




UPPSC! PSC! SSC! रेलवे! UP पुलिस! BPSC! एक दिवसीय परीक्षा


07 June 2025 Current Affairs With Static GK Top 15 MCQ



प्रश्न.01 भारत ने “जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2025” में कौन-सा स्थान प्राप्त किया है? 


A. 07वां 


B. 09वां 


C. 10वां 


D. 12वां 



उत्तर:- C. 10वां 


व्याख्या:- भारत को जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों के लिए वैश्विक स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त हुआ है, जो कि नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश और उत्सर्जन घटाने की नीतियों का परिणाम है।



प्रश्न.02 हाल ही में किस राज्य में पहली कक्षा से ही विद्यार्थियों को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण शुरू करने की घोषणा की गई है? 


A. उत्तर प्रदेश 


B. मध्य प्रदेश 


C. महाराष्ट्र 


D. कर्नाटक 


उत्तर:- C. महाराष्ट्र 


व्याख्या:- महाराष्ट्र सरकार ने बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व 

और देशभक्ति की भावना विकसित करने के लिए यह पहल की है।



प्रश्न.03 किस देश ने पहली बार 2025-2028 के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) की अध्यक्षता प्राप्त की है? 


A. भारत 


B. पाकिस्तान 


C. बांग्लादेश 


D. श्रीलंका 


उत्तर:- A. भारत 


व्याख्या:- भारत ने पहली बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रशासनिक संस्था की अध्यक्षता प्राप्त की है।



प्रश्न.04 ‘राष्ट्रीय कृषि-नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2025’ हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया? 


A. भोपाल 


B. गुरुग्राम 


C. नोएडा 


D. नई दिल्ली 



उत्तर:- D. नई दिल्ली


व्याख्या:- यह सम्मेलन ऊर्जा और कृषि के क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।



प्रश्न.05 भारत अक्षय ऊर्जा देश आकर्षण सूचकांक में किस स्थान पर है? 


A. 5वें 


B. 7वें 


C. 9वें 


D. 11वें 


उत्तर:- B. 7वें 


व्याख्या:- भारत को विश्व के शीर्ष 10 आकर्षक अक्षय ऊर्जा बाजारों में स्थान मिला है।



प्रश्न.06 गुजरात के किस जिले में 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित एक स्मारक पार्क बनाए जाने की घोषणा की गई है? 


A. सूरत 


B. कच्छ 


C. अहमदाबाद 


D. वडोदरा 


उत्तर:- B. कच्छ 


व्याख्या:- कच्छ जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्पित इस अभियान की स्मृति में पार्क बनाया जाएगा।




प्रश्न.07 किस देश ने "ऑपरेशन स्पाइडर वेब" के तहत रूस पर आक्रमण किया है? 


A. अमेरिका 


B. ब्रिटेन 


C. यूक्रेन 


D. चीन 


उत्तर:- C. यूक्रेन 


व्याख्या:- यूक्रेन द्वारा इस सैन्य अभियान के तहत रूस के कुछ क्षेत्रों पर हमला किया गया है।




प्रश्न.08 अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का लक्ष्य किस वर्ष तक सौर ऊर्जा में 1 ट्रिलियन डॉलर का निवेश जुटाना है? 


A. 2030


B. 2035


C. 2040


D. 2047


उत्तर:- A. 2030


व्याख्या:- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन ने जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।


प्रश्न.09 त्रि-सेवा अखिल महिला नौकायन अभियान टीम किस देश की यात्रा पूरी करने के बाद 04 जून 2025 को स्वदेश लौटी है? 


A. इथोपिया 


B. सेशेल्स 


C. अंटार्कटिका 


D. ग्रीनलैंड 


उत्तर:- B. सेशेल्स 


व्याख्या:- इस मिशन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और नौसैनिक क्षमताओं का प्रदर्शन था।



प्रश्न.10 ली जे-म्यांग ने किस देश के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है? 


A. ब्राजील 


B. वेनेजुएला 


C. उत्तर कोरिया 


D. दक्षिण कोरिया 


उत्तर:- D. दक्षिण कोरिया 


व्याख्या:- ली जे-म्यांग दक्षिण कोरिया की लिबरल पार्टी से हैं और उन्होंने हाल ही में चुनाव जीता है।



प्रश्न.11 प्रसिद्ध वार्षिक ‘खीर भवानी मेला’ कहाँ पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया? 


A. पुदुचेरी 


B. उत्तराखंड 


C. हिमाचल प्रदेश 


D. जम्मू-कश्मीर 


उत्तर:- D. जम्मू-कश्मीर 


व्याख्या:- यह मेला कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है।



प्रश्न.12 नीति आयोग ने 4 जून 2025 को ‘ग्रामीण सूक्ष्म उद्यमों को मजबूत करने’ पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी कहाँ आयोजित की है? 


A. नई दिल्ली 


B. इंदौर 


C. अहमदाबाद 


D. जयपुर 


उत्तर:- A. नई दिल्ली


व्याख्या:- यह संगोष्ठी ग्रामीण भारत की आर्थिक क्षमता को सशक्त करने हेतु आयोजित की गई थी।


प्रश्न.13 वर्ष 2025 में भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश लगभग कितने बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है? 


A. 02 बिलियन डॉलर 


B. 05 बिलियन डॉलर 


C. 07 बिलियन डॉलर 


D. 10 बिलियन डॉलर 


उत्तर:- D. 10 बिलियन डॉलर 


व्याख्या:- भारत में नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर वैश्विक निवेश में भारी वृद्धि हुई है।




प्रश्न.14 भारत ने कब तक गैर-जीवाश्म स्रोतों से 40% बिजली क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया है? 


A. वर्ष 2027 


B. वर्ष 2030 


C. वर्ष 2035 


D. वर्ष 2050 


उत्तर:- B. वर्ष 2030 


व्याख्या:- यह लक्ष्य भारत की जलवायु परिवर्तन की रणनीति का हिस्सा है।


प्रश्न.15 हाल ही में किस राज्य ने जापानी शहर किताकियुशु से प्रेरित होकर "इको-टाउन" विकसित करने की घोषणा की है? 


A. केरल 


B. तमिलनाडु


C. तेलंगाना 


D. कर्नाटक 


उत्तर:- C. तेलंगाना 


व्याख्या:- यह पहल टिकाऊ विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए की गई है।



मैं आशा करता हूं आप सभी को यह सभी daily current affairs MCQ in Hindi current affairs live Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और मैं आगे आपको ऐसे ही जीके के संबंधित Questions और करंट अफेयर से संबंधित knowledge देता रहूंगा 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.