Daily Current Affairs In Hindi – June 2025 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स Current Affairs 10 जून 2025
Daily Current Affairs In Hindi – June 2025 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
Current Affairs 10 जून 2025
Current Affairs Quiz In Hindi: नमस्कार दोस्तों आज में आप सभी के लिए current affairs के महत्वपूर्ण प्रश्नों का Online लेकर आया हु ये current affairs Quiz In Hindi आने वाले परीक्षा जैसे ( RRB, NTPC, SSC, UPSC, CETET, UPTET,SSC GD, BANK) के लिए महत्वपूर्ण हे |
जैसा कि सभी को पता है कि Daily Current Affairs में बोहत प्रश्न महत्वपूर्ण में हम आप सभी को 20- 25प्रश्नों का अभ्यास सेट बना के आप सभी को प्रोवाइड कर रहे हैं हे आप सभी अवश्य पढ़े दे |
Daily current affairs quiz in hindi|| important current affairs MCQ in hindi
UPPSC! PSC! SSC! रेलवे! UP पुलिस! BPSC! एक दिवसीय परीक्षा
10 June 2025 Current Affairs With Static GK Top 15 MCQs
प्रश्न.01 हाल ही में कौन-सा देश लेजर हथियार से दुश्मन देश के ड्रोन को मार गिराने वाला पहला देश बन गया है?
A. भारत
B. इजराइल
C. अमेरिका
D. रूस
उत्तर:- B. इजराइल
व्याख्या:- इजराइल ने हाल ही में एक लेजर हथियार का प्रयोग करके दुश्मन देश के ड्रोन को मार गिराया, जो इसे ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बनाता है।
प्रश्न.02 हाल ही में भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि लागू हुई है?
A. उज्बेकिस्तान
B. किर्गिज़स्तान
C. ताजिकिस्तान
D. कजाख़िस्तान उत्तर:- B. किर्गिज़स्तान
व्याख्या:- भारत और किर्गिज़स्तान के बीच निवेश को बढ़ावा देने हेतु यह संधि लागू की गई है।
प्रश्न.03 हाल ही में किस राज्य में राजीव गांधी वन संरक्षण योजना शुरू की गई है?
A. राजस्थान
B. उत्तर प्रदेश
C. झारखण्ड
D. हिमाचल प्रदेश उत्तर:- D. हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:- यह योजना राज्य में वनों की रक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु शुरू की गई है।
प्रश्न.04 हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने कहां दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब रेल पुल का उद्घाटन किया है?
A. पंजाब
B. हरियाणा
C. कश्मीर
D. हिमाचल प्रदेश
उत्तर:- C. कश्मीर
व्याख्या:- चिनाब नदी पर बना यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है और यह जम्मू-कश्मीर में स्थित है।
प्रश्न.05 हाल ही में कहां 'अर्बन अड्डा 2025' सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. चेन्नई
D. नई दिल्ली
उत्तर:- D. नई दिल्ली
व्याख्या:- शहरी विकास पर केंद्रित यह सम्मेलन दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसमें स्मार्ट सिटी और शहरी नियोजन पर चर्चा हुई।
प्रश्न.01 निम्नलिखित में से किस तारीख को प्रतिवर्ष 'विश्व महासागर दिवस' मनाया जाता है?
A. 07 जून
B. 08 जून
C. 09 जून
D. 10 जून
उत्तर:- B. 08 जून
व्याख्या:- विश्व महासागर दिवस हर वर्ष 8 जून को समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाने हेतु मनाया जाता है।
प्रश्न.07 हाल ही में 'उम्मीद' नामक केंद्रीय पोर्टल किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है?
A. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
B. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
C. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
D. महिला और बाल विकास मंत्रालय
उत्तर:- C. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
व्याख्या:- यह पोर्टल अल्पसंख्यक समुदायों को योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने हेतु लॉन्च किया गया है।
प्रश्न.08 हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान शुरू किया गया है?
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. छत्तीसगढ़
उत्तर:- C. राजस्थान
व्याख्या:- राजस्थान सरकार ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान आरंभ किया है।
प्रश्न.09 निम्नलिखित में से विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम क्या है?
A. "प्रकृति के लिए पुनर्स्थापन।"
B. "हमारी भूमि। हमारा भविष्य।"
C. "प्लास्टिक प्रदूषण को हराना।"
D. "हरित भविष्य के लिए कार्य करें।"
उत्तर:- B. "हमारी भूमि। हमारा भविष्य।"
व्याख्या:- 2025 की थीम भूमि संरक्षण और सतत भविष्य पर केंद्रित है।
प्रश्न.10 हाल ही में किस राज्य में भारत के पहले वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का संचालन किया गया है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. मध्य प्रदेश
उत्तर:- B. उत्तराखंड
व्याख्या:- उत्तराखंड में ऊर्जा उत्पादन के लिए यह आधुनिक तकनीक आधारित प्लांट शुरू किया गया है।
प्रश्न.11 हाल ही में किस तारीख को 'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस' मनाया गया है?
A. 04 जून
B. 05 जून
C. 06 जून
D. 07 जून
उत्तर:- D. 07 जून
व्याख्या:- विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून को सुरक्षित और पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु मनाया जाता है।
प्रश्न.12 हाल ही में कौन दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है?
A. माइक्रोसॉफ्ट
B. एनवीडिया
C. एप्पल
D. अमेज़न
उत्तर:- B. एनवीडिया
व्याख्या:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चिप निर्माण में प्रगति के कारण एनवीडिया का बाजार मूल्य सबसे अधिक हो गया है।
प्रश्न.13 हाल ही में किसने 'भारतीय भाषा अनुभाग' का शुभारंभ किया है?
A. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
B. गृहमंत्री अमित शाह
C. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
D. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
उत्तर:- B. गृहमंत्री अमित शाह
व्याख्या:- भारतीय भाषाओं के संवर्धन हेतु इस अनुभाग का शुभारंभ अमित शाह ने किया।
प्रश्न.14 हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर को कितने प्रतिशत करने का निर्णय लिया है?
A. 3.5%
B. 4.5%
C. 5.5%
D. 6.5%
उत्तर:- C. 5.5%*
व्याख्या:- आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए RBI ने रेपो रेट में कटौती की है।
प्रश्न.15 हाल ही में किस राज्य के राजा खास गाँव को पहले सोलर मॉडल गांव के रूप में नामित किया गया है?
A. राजस्थान
B. हिमाचल प्रदेश
C. असम
D. छत्तीसगढ़
उत्तर:- B. हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:- हिमाचल का राजा खास गाँव पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला पहला मॉडल गाँव बन गया है।
मैं आशा करता हूं आप सभी को यह सभी daily current affairs MCQ in Hindi current affairs live Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और मैं आगे आपको ऐसे ही जीके के संबंधित Questions और करंट अफेयर से संबंधित knowledge देता रहूंगा
कोई टिप्पणी नहीं