Daily Current Affairs In Hindi – May 2025 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स Current Affairs 27 मई 2025
worldgk
Daily Current Affairs In Hindi – May 2025 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
Current Affairs 27 मई 2025
Current Affairs Quiz In Hindi: नमस्कार दोस्तों आज में आप सभी के लिए current affairs के महत्वपूर्ण प्रश्नों का Online लेकर आया हु ये current affairs Quiz In Hindi आने वाले परीक्षा जैसे ( RRB, NTPC, SSC, UPSC, CETET, UPTET,SSC GD, BANK) के लिए महत्वपूर्ण हे |
जैसा कि सभी को पता है कि Daily Current Affairs में बोहत प्रश्न महत्वपूर्ण में हम आप सभी को 20- 25प्रश्नों का अभ्यास सेट बना के आप सभी को प्रोवाइड कर रहे हैं हे आप सभी अवश्य पढ़े दे |
Daily current affairs quiz in hindi|| important current affairs MCQ in hindi
UPPSC! PSC! SSC! रेलवे! UP पुलिस! BPSC! एक दिवसीय परीक्षा
प्रश्न.01 "राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट, 2025" का उद्घाटन किसने किया?
A. अमित शाह
B. नरेंद्र मोदी
C. जे.पी. नड्डा
D. राजनाथ सिंह
उत्तर:- B. नरेंद्र मोदी
व्याख्या:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में "राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट, 2025" का उद्घाटन किया।
प्रश्न.02 किस राज्य ने कृषि-खाद्य निर्यात को बढ़ावा देने के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित की?
A. उत्तर प्रदेश
B. बिहार
C. पंजाब
D. महाराष्ट्र
उत्तर:- B. बिहार
व्याख्या:- बिहार ने पहली बार कृषि-खाद्य निर्यात को बढ़ावा देने हेतु अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन किया।
प्रश्न.03 'टूराइज़' नामक वैश्विक मंच किस देश ने लॉन्च किया?
A. भारत
B. सऊदी अरब
C. अमेरिका
D. यूएई
उत्तर:- सऊदी अरब
व्याख्या:- सऊदी अरब ने पर्यटन को नई परिभाषा देने के लिए 'टूराइज़' नामक वैश्विक मंच शुरू किया।
प्रश्न.04 "यशोदा एआई" पहल किस संस्था द्वारा शुरू की गई?
A. नीति आयोग
B. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
C. राष्ट्रीय महिला आयोग
D. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय
उत्तर:- C. राष्ट्रीय महिला आयोग
व्याख्या:- यह पहल महिलाओं में एआई और साइबर सुरक्षा कौशल को बढ़ावा देने हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा शुरू की गई।
प्रश्न.05 राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की छठी बैठक कहां आयोजित की गई?
A. मुंबई
B. पटना
C. नई दिल्ली
D. चेन्नई
उत्तर:- C. नई दिल्ली
व्याख्या:- छठी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
प्रश्न.06 'ध्रुवीय भवन' और 'सागर भवन' का उद्घाटन किसने किया?
A. नरेंद्र मोदी
B. अमित शाह
C. जितेंद्र सिंह
D. नितिन गडकरी
उत्तर:- C. जितेंद्र सिंह
व्याख्या:- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गोवा में इन भवनों का उद्घाटन किया।
प्रश्न.07 जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में भारत को पहला स्वर्ण पदक किसने दिलाया?
A. अदिति
B. कनक
C. दिव्या
D. रिया
उत्तर:- B. कनक
व्याख्या:- निशानेबाज कनक ने जर्मनी में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप में पहला स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न.08 ट्रांस फैट खत्म करने के लिए WHO ने कितने देशों को मान्यता दी?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 5
उत्तर:- C. 4
व्याख्या:- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ट्रांस फैट को खत्म करने के लिए 4 देशों को मान्यता दी।
प्रश्न.09 विकलांग व्यक्तियों को कितने प्रतिशत आरक्षण केंद्र सरकार ने आवास योजना में देने की घोषणा की?
A. 2%
B. 3%
C. 4%
D. 5%
उत्तर:- C. 4%
व्याख्या:- केंद्र सरकार ने आवास योजना में विकलांग व्यक्तियों के लिए 4% आरक्षण की घोषणा की।
प्रश्न.10 भारत 2050 तक किस फसल का सबसे बड़ा उत्पादक बन जाएगा?
A. गेहूं
B. चावल
C. आलू
D. मक्का
उत्तर:- C. आलू
व्याख्या:- अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र के अनुसार, भारत 2050 तक आलू का सबसे बड़ा उत्पादक बन जाएगा।
प्रश्न.11 'विश्व थायराइड दिवस' हर साल कब मनाया जाता है?
A. 24 मई
B. 25 मई
C. 26 मई
D. 27 मई
उत्तर:- 25 मई
व्याख्या:- 'विश्व थायराइड दिवस' हर साल 25 मई को मनाया जाता है ताकि थायराइड विकारों के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।
प्रश्न.12 संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2025 से पहले भारत ने किस संवाद की मेजबानी की?
A. ब्लू डायलॉग
B. ग्रीन डायलॉग
C. समुद्र सम्मेलन
D. महासागर मीट
उत्तर:- B. ब्लू डायलॉग
व्याख्या:- भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2025 से पहले दूसरी ब्लू डायलॉग की मेजबानी की।
प्रश्न.13 मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
A. केम्पैया सोमशेखर
B. बी. वी. नागरत्ना
C. पी. एस. नरसिम्हा
D. संजय करोल
उत्तर:- A. केम्पैया सोमशेखर
व्याख्या:- जस्टिस केम्पैया सोमशेखर को मणिपुर उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
प्रश्न.14 चागोस द्वीपसमूह को सौंपने के लिए ब्रिटेन ने किस देश के साथ समझौता किया?
A. श्रीलंका
B. केन्या
C. मॉरीशस
D. मालदीव
उत्तर:- C. मॉरीशस
व्याख्या:- ब्रिटेन ने चागोस द्वीपसमूह को मॉरीशस को सौंपने के लिए एक समझौता किया है।
प्रश्न.15 हाल ही में किस देश ने ब्रिक्स द्वारा स्थापित न्यू डेवलपमेंट बैंक की सदस्यता ली?
A. नाइजीरिया
B. अल्जीरिया
C. इथियोपिया
D. मिस्र
उत्तर:- B. अल्जीरिया
व्याख्या:- हाल ही में अल्जीरिया ने ब्रिक्स द्वारा स्थापित न्यू डेवलपमेंट बैंक में सदस्यता ली।
मैं आशा करता हूं आप सभी को यह सभी daily current affairs MCQ in Hindi current affairs live Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और मैं आगे आपको ऐसे ही जीके के संबंधित Questions और करंट अफेयर से संबंधित knowledge देता रहूंगा
कोई टिप्पणी नहीं