Daily Current Affairs In Hindi – May 2025 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स Current Affairs 21 मई 2025
worldgk
Daily Current Affairs In Hindi – May 2025 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
Current Affairs 21 मई 2025
Current Affairs Quiz In Hindi: नमस्कार दोस्तों आज में आप सभी के लिए current affairs के महत्वपूर्ण प्रश्नों का Online लेकर आया हु ये current affairs Quiz In Hindi आने वाले परीक्षा जैसे ( RRB, NTPC, SSC, UPSC, CETET, UPTET,SSC GD, BANK) के लिए महत्वपूर्ण हे |
जैसा कि सभी को पता है कि Daily Current Affairs में बोहत प्रश्न महत्वपूर्ण में हम आप सभी को 20- 25प्रश्नों का अभ्यास सेट बना के आप सभी को प्रोवाइड कर रहे हैं हे आप सभी अवश्य पढ़े दे |
Daily current affairs quiz in hindi|| important current affairs MCQ in hindi
UPPSC! PSC! SSC! रेलवे! UP पुलिस! BPSC! एक दिवसीय परीक्षा
प्रश्न.01 हाल ही में किस देश ने निवेशकों और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए “10-वर्षीय गोल्डन वीज़ा” की शुरुआत की है?
A. जापान
B. चीन
C. भारत
D. वियतनाम
उत्तर:- D. वियतनाम
*व्याख्या :- वियतनाम ने अपने देश में निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 साल का गोल्डन वीजा पेश किया है, जो विदेशी निवेशकों और उच्च कुशल पेशेवरों को आकर्षित करेगा।
प्रश्न.02 वर्तमान में सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए क्रेडिट गारंटी योजना को दोगुना करके कितने करोड़ रुपये कर दिया है?
A. 10 करोड़
B. 20 करोड़
C. 30 करोड़
D. 40 करोड़
उत्तर:- B. 20 करोड़
व्याख्या :- सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए क्रेडिट गारंटी योजना की सीमा को 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ कर दिया है।
प्रश्न.03 निम्नलिखित में से किसे ऑपरेशन सिंदूर पर गठित बहुदलीय वैश्विक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्वकर्ता चुना गया है?
A. राजनाथ सिंह
B. असदुद्दीन ओवैसी
C. शशि थरूर
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- C. शशि थरूर
व्याख्या:- शशि थरूर को उनकी कूटनीतिक अनुभव के कारण ऑपरेशन सिंदूर पर वैश्विक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है।
प्रश्न.04 निम्नलिखित में कौन मलेशिया में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय समुद्री और अंतरिक्ष प्रदर्शनी में भारत का नेतृत्व करेंगे?
A. श्री अमित शाह
B. श्रीमती निर्मला सीतारमण
C. श्री नितिन गडकरी
D. श्री संजय सेठ
उत्तर:- D. श्री संजय सेठ
व्याख्या:- श्री संजय सेठ को इस महत्वपूर्ण प्रदर्शनी में भारत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रश्न.05 ईरान और अमेरिका ने __________ में तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर चौथे दौर की वार्ता पूरी की।
A. थाईलैंड
B. ओमान
C. बांग्लादेश
D. सऊदी अरब
उत्तर:- B. ओमान
व्याख्या:- ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता के चौथे चरण की मेजबानी ओमान ने की, जो एक तटस्थ देश के रूप में जाना जाता है।
प्रश्न.06 हाल ही में किस तारीख को 'वैश्विक सुलभता जागरूकता दिवस' मनाया जाता है?
A. 15 मई
B. 16 मई
C. 17 मई
D. 18 मई
उत्तर:- D. 18 मई
व्याख्या:- यह दिवस तकनीकी पहुंच और डिजिटल समानता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
प्रश्न.07 हाल ही में राष्ट्र के वीरों को सम्मानित करने के लिए, संस्कृति मंत्रालय ने कौन सी पहल शुरू की है?
A. एक देश, एक धड़कन
B. एक हैं, तो सेफ हैं
C. एक नेशन, एक इमोशन
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- A. एक देश, एक धड़कन
व्याख्या:- यह पहल देशभक्तों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
प्रश्न.08 वर्तमान में भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकता के लगभग ________ के लिए कोयले पर निर्भर है।
A. 40 प्रतिशत
B. 50 प्रतिशत
C. 55 प्रतिशत
D. 65 प्रतिशत
उत्तर:- C. 55 प्रतिशत
व्याख्या:- भारत का प्रमुख ऊर्जा स्रोत अभी भी कोयला है, जो कुल खपत का लगभग 55% हिस्सा है।
प्रश्न.09 वर्तमान में भारत और बांग्लादेश के मध्य द्विपक्षीय व्यापार लगभग कितने बिलियन डॉलर का है?
A. 10 बिलियन डॉलर
B. 12 बिलियन डॉलर
C. 18 बिलियन डॉलर
D. 28 बिलियन डॉलर
उत्तर:- C. 18 बिलियन डॉलर
व्याख्या:- भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय व्यापार हाल के वर्षों में तेज़ी से बढ़ा है और वर्तमान में यह 18 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है।
प्रश्न.10 किस राज्य ने चाय बागान के मजदूरों के लिए 'एति कोली दुती पाट' योजना शुरू की है?
A. मेघालय
B. असम
C. सिक्किम
D. पश्चिम बंगाल
उत्तर:- B. असम
व्याख्या:- असम सरकार ने चाय बागान श्रमिकों के कल्याण हेतु 'एति कोली दुती पाट' योजना शुरू की है।
प्रश्न.11 प्रतिवर्ष किस तारीख को 'अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस' मनाया जाता है?
A. 16 मई
B. 17 मई
C. 18 मई
D. 19 मई
उत्तर:- C. 18 मई
व्याख्या:- अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हर साल 18 मई को मनाया जाता है ताकि संग्रहालयों के महत्व और सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।
प्रश्न.12 डाक विभाग ने कोडईकनाल सौर वेधशाला की किस वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है?
A. 121वीं
B. 123वीं
C. 125वीं
D. 128वीं
उत्तर:- C. 125वीं
व्याख्या:- कोडईकनाल सौर वेधशाला की 125वीं वर्षगांठ पर डाक विभाग ने इस ऐतिहासिक संस्थान को सम्मानित करते हुए एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।
प्रश्न.13 हाल ही में किस देश में लासा बुखार के प्रकोप से 18 राज्य प्रभावित हुए हैं?
A. केन्या
B. नाइजीरिया
C. ब्राज़ील
D. सूडान
उत्तर:- B. नाइजीरिया
व्याख्या:- नाइजीरिया में लासा बुखार का प्रकोप गंभीर रूप ले चुका है, जिससे 18 राज्य प्रभावित हुए हैं।
प्रश्न.14 15 मई, 2025 को फीफा ने किस देश के फुटबॉल महासंघ पर लगाया गया निलंबन हटा लिया है?
A. पाकिस्तान
B. कांगो गणराज्य
C. बांग्लादेश
D. श्रीलंका
उत्तर:- B. कांगो गणराज्य
व्याख्या:- फीफा ने कांगो गणराज्य के फुटबॉल महासंघ पर से निलंबन हटा लिया, जिससे इस देश को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार मिल गया।
प्रश्न.15 किस देश की माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. मारियांगेला हंगरिया को 2025 “विश्व खाद्य पुरस्कार विजेता” नामित किया गया है?
A. ब्राज़ील
B. अमेरिका
C. ऑस्ट्रेलिया
D. जर्मनी
उत्तर:- A. ब्राज़ील
व्याख्या:- ब्राज़ील की माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. मारियांगेला हंगरिया को 2025 में विश्व खाद्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो खाद्य सुरक्षा और पोषण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए है।
मैं आशा करता हूं आप सभी को यह सभी daily current affairs MCQ in Hindi current affairs live Questions and Answers in Hindi याद हो गए होंगे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और मैं आगे आपको ऐसे ही जीके के संबंधित Questions और करंट अफेयर से संबंधित knowledge देता रहूंगा
कोई टिप्पणी नहीं