Header Ads

Header ADS

इतिहास से सम्बंधित 15+ महत्वपूर्ण प्रश्न | Important Gk Questions For – SSC GD, RRB, NTPC, SSC, UPSC, BANK, & All Exams

 







worldgk 


History Quiz In Hindi: नमस्कार दोस्तों आज में आप सभी के लिए विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नों का Online history के MCQ आया हु ये history Quiz In Hindi आने वाले परीक्षा जैसे ( RRB, NTPC, SSC, UPSC, CETET, UPTET,SSC GD, BANK) के लिए महत्वपूर्ण हे |




जैसा कि सभी को पता है कि history में बोहत प्रश्न महत्वपूर्ण में हम आप सभी को 15 प्रश्नों का अभ्यास सेट बना के आप सभी को प्रोवाइड कर रहे हैं हे आप सभी अवश्य पढ़े दे |


Science quiz in hindi|| important science MCQ in hindi




इतिहास से सम्बंधित 15+ महत्वपूर्ण प्रश्न | Important Gk Questions For – SSC GD, RRB, NTPC, SSC, UPSC, BANK, & All Exams



प्रश्न.01 निम्नलिखित में से हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल में जेडाइट पत्थर पाया गया था?


A. महागढ़ा

B. मेहरगढ़

C. हल्लूर

D. दाओजली हेडिंग


 


उत्तर:- D. दाओजली हेडिंग

Key Point

दाओजली हैडिंग – असम के दीमाहसाओ जिले में एक नवपाषाण स्थल है ।

दाओजली हैडिंग – ब्रह्मपुत्र घाटी के पास चीन और म्यांमार की ओर जाने वाले मार्गों के करीब स्थित है।

1961-63 में एम. सी. गोस्वामी और टी. सी. शर्मा के नेतृत्व वाली टीम द्वारा खुदाई की गई।

कलाकृतियाँ मिली- जेडाइट पत्थर (चीन से लाया गया होगा) । 4 प्रकार के सिरामिक – कॉर्ड-मार्ड, इंक्रीज्ड, स्टैम्प्ड औरप्लेन फाइन रेड वेयर।


 


प्रश्न.02 हड़प्पा सभ्यता के निम्नलिखित स्थलों में से कौन पाकिस्तान में स्थित नहीं है?


A. कोटडिजी

B. शॉर्टुघई

C. चन्हुदड़ो

D. बालाकोट


 


उत्तर:- B. शॉर्टुघई

Note: हड़प्पा सभ्यता की शॉर्टुघई स्थल पाकिस्तान में स्थित नहीं है।

हड़प्पा सभ्यता का शॉर्टुघई स्थल उत्तरी अफगानिस्तान के दरकड़ जिले में मोजूद है।


 


प्रश्न.03 निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पा स्थल अफगानिस्तान में स्थित है?


A. शॉर्टुघई

B. नागेश्वर

C. बालाकोट

D. कालीबंगा


 


उत्तर:- A. शॉर्टुघई

Key Points:

हड़प्पा सभ्यता का शॉर्टुघई स्थल उत्तरी अफगानिस्तान के दरकड़ जिले में मोजूद है।

शॉर्टुघई हड़प्पा काल की एक व्यापारिक चौकी थी और यह आसपास के क्षेत्र में स्थित लैपिस लैज़्यूली खानों से जुड़ी हुई प्रतीत होती है।


 


प्रश्न.04 निम्नलिखित में से कौन हड़प्पा का शहर है?


A. कोसल

B. धोलावीरा

C. लुंबिनी

D. हम्पी


उत्तर:- B. धोलावीरा

Note: सिंधु सभ्यता को सिंधु घाटी सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता है


 


प्रश्न.05 प्राचीन हड़प्पा स्थल धोलावीरा को कितने भागों में विभाजित किया गया था?


A. तीन भागों में

B. पांच भागों में

C. चार भागों में

D. दो भागों में


 


उत्तर:- A. तीन भागों में


प्रश्न.06 हड़प्पावासियों को वर्तमान राजस्थान से कौन सी धातु प्राप्त हुई थी?


A. लोहा

B. ताँबा

C. एल्यूमिनियम

D. कैल्शियम


 


उत्तर:- B. ताँबा

Key Points:

हड़प्पावासियों को ताँबा वर्तमान राजस्थान से प्राप्त हुआ था।

खेतड़ी अरावली रेंज की तलहटी में स्थित है और तांबे की खानों के लिए प्रसिद्ध है।


 


प्रश्न.07 निम्नलिखित में से कौन सा परिपक्व चरण का एक हड़प्पा स्थल है, जो राजस्थान में स्थित है?


A. मांडा

B. चंहुदारो

C. कालीबंगा

D. नागेश्वर


 


उत्तर:- C. कालीबंगा

Note: कालीबंगा, उत्तरी राजस्थान में सिंधु घाटी सभ्यता का प्राचीन स्थल हैं।

यहां हड़प्पा – पूर्व और हड़प्पा दोनों अवशेष शामिल हैं।


 


प्रश्न.08 निम्नलिखित में से किस हड़प्पा युग के स्थल पर जुताई वाले क्षेत्र के प्रमाण मिले है?


A. मोहनजोदड़ो

B. कालीबंगा

C. चन्द्रदड़ों

D. हड़प्पा


 


उत्तर:- B. कालीबंगा


 


प्रश्न.09 निम्नलिखित हड़प्पा स्थलों में से किसमें कब्र में दो लोगों के शव पाए गये?

A. मोहनजोदड़ो

B. हडप्पा

C. चन्हुदड़ो

D. लोथल


 


उत्तर:- D. लोथल


 


प्रश्न.10 हड़प्पा के लोग वर्तमान भारत के किस राज्य से सोना लाते थे?


A. तेलंगाना

B. तमिलनाडु

C. कर्नाटक

D. केरल


 


उत्तर:- C. कर्नाटक

Note: मोहनजोदड़ो और हड़प्पा दोनों जगहों से सोने के आभूषण मिले हैं। हड़प्पावासियों को लोहे की जानकारी नहीं थी।

प्रश्न.11 निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पा वास्तुकला में एक दुर्ग का भाग नहीं था?


A. अनाज के लिए गोदाम

B. महत्वपूर्ण लोगों के लिए वृहद स्नानागार

C. धार्मिक समारोहों के लिए अग्नि वेदिय

D. जनता के लिए आवासीय भवन


 


उत्तर:- D. जनता के लिए आवासीय भवन


 


प्रश्न.12 पुरातत्वविदों के अनुसार, हड़प्पा के नगरों में पश्चिमी हिस्सा छोटा और ऊंचा था, जिसे क्या कहा जाता था?


A. नगर-दुर्ग

B. ओलम्पस

C. निचला नगर

D. कोलोसियम


 


उत्तर:- D. नगर-दुर्ग

Note: चन्हुदड़ो एकमात्र हड़प्पा शहर था जिसका कोई नगर-दुर्ग नहीं था।


 


प्रश्न.13 निम्नलिखित में से किस धातु का उपयोग हड़प्पा के नगरों में हथियार और औजार बनाने के लिए किया जाता था ?


A. चाँदी

B. सोना

C. ताँबा

D. लोहा


 


उत्तर:- C. ताँबा

Note: ताँबा सिंधु घाटी (कांस्य युग की सभ्यता) में उपकरण, बर्तन और अन्य वस्तुओं को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पहली धातु थी।

उपयोग की जाने वाली अन्य धातुएँ – सीसा, सोना, कांस्य और चाँदी थीं।


 


प्रश्न.14 निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में, हड़प्पा के नगर नहीं पाए गए हैं?


A. उत्तराखंड

B. गुजरात

C. राजस्थान

D. हरियाणा


 


उत्तर:- A. उत्तराखंड

Key Points:

उत्तराखंड में कोई हड़प्पा स्थल नहीं है।

हड़प्पा स्थल गुजरात में – लोथल, धोलावीरा, बाबर कोट, बेट द्वारका, भगतराव, देसलपुर, गोला धोरो, काज, कंजेतर, खिरसरा, कोटड़ा भादली, कुंटासी, लोटेश्वर, आदि।

राजस्थान – बरोर, कालीबंगन और करणपुरा आदि ।

हरियाणा – बालू, राखीगढ़ी, बनावली, भिरराना, फरमाना, हिसार टीला, जोगना खेड़ा, कुणाल, मिताथल, तिगराना, आदि ।


 


प्रश्न.15 हड़प्पा की अधिकांश मुहरें किस से बनी हैं?


A. ईंटें

B. ग्रेनाइट

C. सिलखड़ी

D. पीतल


उत्तर:- C. सिलखड़ी

Note: हड़प्पा की अधिकांश मुहरें सिलखड़ी (एक प्रकार का नरम पत्थर) से बनी थीं।

कुछ मुहरें टेराकोटा, सोना, सुलेमानी, चर्ट, हाथीदांत और चीनी मिट्टी से भी बनी थीं।


में आप सभी से आशा करता हु आप सभी को मेरे द्वारा बताया गए भारत के इतिहास के ऑप्टिकल प्रश्न उत्तर पसंद आये होगे ये सभी प्रश्न बोहत ज्यादा महत्वपूर्ण है इसलिए आप सभी इस को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाय और आपका दोस्त भी भारत का भारतीय इतिहास पढ कर अपनी तयारी मजबूत कर पाय अगर आपको कोई भी सवाल हमसे पूछना है तो आप हमे कमेंट जरूर करे 


 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.