Daily Current Affairs In Hindi – 21 नवंबर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स|| today current affairs in hindi||
Daily Current Affairs In Hindi – 21 नवंबर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
Current Affairs 21 नवंबर 2023
प्रश्न. इंडिया आर्ट आर्किटेक्चर डिज़ाइन समारोह का आयोजन कहां किया जायेगा ?
उत्तर:- नई दिल्ली में,
इस लोगो को केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा जारी किया गया।
यह समारोह/सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जायेगा।
इसका आयोजन 9 से 15 दिसंबर, 2023 तक होगा।
इस समारोह का आयोजन केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जायेगा।
मुख्य आयोजन नई दिल्ली में होगा।
इसके अलावा मुम्बई और बेंगलुरू में भी कुछ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रश्न. हाल ही में किस सरकार ने 'हर बच्चे के लिए हर अधिकार’ नामक अभियान शुरू किया है
उत्तर:- उत्तर प्रदेश सरकार ने
प्रश्न. हाल ही में किसको कोटक महिंद्रा बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है ?
उत्तर:- अशोक वासवानी को
कोटक महिंद्रा बैंक के निदेशक मंडल ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है।
उनकी नियुक्ति 3 वर्ष के लिए की गई है।
उनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2024 से शुरू होगा।
अशोक वासवानी बैंक के एमडी और सीईओ पद पर दीपक गुप्ता का स्थान लेंगे।
वासवानी फिलहाल अमेरिकी-इजराइली एआई वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पगाया टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले माह इनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की थी।
कोटक महिंद्रा बैंक देश का तीसरा सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है।
इस बैंक की स्थापना 1985 में एन.बी.एफ.सी. के रूप में हुई थी।
इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
प्रश्न. हाल ही में किसने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है ?
उत्तर:- शेनिस पलासियोस ने
यह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का 72 वां संस्करण था।
शेनिस पलासियोस ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है।
शेन्निस पलासियोस निकारागुआ की रहने वाली हैं।
2022 की मिस यूनिवर्स आर बोनी ग्रैब्रियल ने उन्हें मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया।
फर्स्ट रनर अप थाईलैंड की एंटोनिया पोर्सिल्ड हीं और सेकंड रनर अप ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन रहीं।
इस बार कुल 84 देशों के प्रतिभागियों ने मिस यूनिवर्स 2023 में भाग लिया था।
मिस यूनिवर्स में भारत 3 बार खिताब अपने नाम कर चुका है।
पहली मिस यूनिवर्स विजेता सुष्मिता सेन रही थीं।
शेन्निस पलासियोस मिस यूनिवर्स बनने वाली निकारागुआ की पहली महिला हैं।
वे पेशे से टीवी होस्ट और मॉडल हैं।
शेन्निस ने वर्ष 2016 में मिस टिन निकारागुआ और वर्ष 2020 में मिस वर्ल्ड निकारागुआ जीता था।
प्रश्न. अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति कौन बनेंगे होंगे ?
उत्तर:- जेवियर माइली
जेवियर अर्जेंटीना के अगले राष्ट्रपति होंगे।
राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें 56% मत प्राप्त हुए।
उन्होंने इस चुनाव में अर्जेंटीना के पूर्व वित्त मंत्री और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सर्जिया मासा को हराया।
जेवियर माइली चीन विरोधी माने जाते हैं
वे चीन के अलावा ब्राजील की भी खुली आलोचना करते हैं।
जेवियर का कहना है कि वे किसी भी कम्युनिस्ट देश के साथ कोई सौदा नहीं करेंगे।
अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का एक देश है।
इसकी राजधानी ब्यूनस आयर्स है।
प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस हर साल कब मनाया जाता है ?
उत्तर:- 19 नवंबर को
वर्ष 2023 के लिए इस दिवस की थीम 'शून्य पुरुष आत्महत्या' है।
प्रश्न. विश्व शौचालय दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है ?
उत्तर:- 19 नवंबर को
इस दिवस को पहली बार वर्ष 2013 में मनाया गया था।
सतत विकास लक्ष्य संख्या 6 का उद्देश्य स्वच्छ जल और स्वच्छता से है।
दुनिया भर में कम से कम 892 मिलियन लोग खुले में शौच करना जारी रखते हैं।
इससे अक्सर डायरिया संबंधी बीमारियां फैलती हैं।
वर्ष 2023 के इस दिवस की थीम ' त्वरित परिवर्तन’ रखी गई है।
प्रश्न. हाल ही में किस तिथि को पूरे विश्व में सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मरण दिवस मनाया गया?
उत्तर:- 20 नवंबर 2023
प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने SEBA और AHSEC के विलय को मंजूरी दे दी है?
उत्तर:- असम
प्रश्न. हाल ही में किस तिथि को सार्वभौमिक बाल दिवस और अफ़्रीका औद्योगीकरण दिवस मनाया गया?
उत्तर:- 20 नवंबर 2023
प्रश्न. हाल ही में किसने बैंकों और NBFCs के लिए असुरक्षित पर्सनल लोन के मानदंडों को सख्त किया है?
उत्तर:- RBI
प्रश्न. हाल ही में किस शहर में पादप स्वास्थ्य प्रबंधन 2023 पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा?
उत्तर:- हैदराबाद
प्रश्न. हाल ही में इंडसइंड बैंक, सुजलॉन एनर्जी सहित 9 कंपनियों को किसमें जोड़ा गया है?
उत्तर:- MSCI इंडिया इंडेक्स
प्रश्न. हाल ही में RBI ने किस बैंक पर 90.92 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?
उत्तर: एक्सिस बैंक
प्रश्न. हाल ही में CDB द्वारा किस कॉल सेंटर का अनावरण किया गया है?
उत्तर: हैलो नारियल
प्रश्न. हाल ही में AIFF-FIFA Academy भुवनेश्वर में कब लॉन्च किया जाएगा?
उत्तर:- 21 नवम्बर को
कोई टिप्पणी नहीं