Daily Current Affairs In Hindi – 20 नवंबर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
Daily Current Affairs In Hindi – 20 नवंबर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
Current Affairs 20 नवंबर 2023
प्रश्न. किस भारतीय अमेरिकी को अमेरिका के प्रशासनिक सम्मलेन में नियुक्त किया गया है?
उत्तर: शकुंतला भाया
प्रश्न. हाल ही में किसे पाकिस्तान टी – 20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है?
उत्तर: शाहीन शाह
प्रश्न. किस सरकार द्वारा 'आटा दाल योजना' शुरू की जायेगी ?
उत्तर:- पंजाब सरकार द्वारा
यह योजना गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शुरू की जाएगी।
गुरू नानक देव का प्रकाश पर्व 27 नवंबर को मनाया जाएगा।
इस योजना के तहत पंजाब सरकार द्वारा गेंहू और आता की मुफ्त डिलीवरी घरों तक की जाएगी।
आटा-दाल योजना के तहत सरकार प्रति माह 72500 मीट्रिक टन राशन वितरित करेगी।
खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग इस योजना के लिए नोडल विभाग है।
प्रश्न. विश्व मात्स्यिकी सम्मेलन का आयोजन कहां किया जायेगा ?
उत्तर:-अहमदाबाद में
यह सम्मेलन 21 नवंबर, 2023 को शुरू होगा।
इस सम्मेलन का विषय ‘मत्स्य पालन और जलीय कृषि धन का उत्सव मनाएं’ होगा।
केन्द्रीय मत्स्यपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला द्वारा इस सम्मेलन का उद्घाटन किया जायेगा।
मछुआरों और मछली पालकों और अन्य हितधारकों के योगदान और उपलब्धियों का उत्सव मनाने तथा मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत और न्यायसंगत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित होगा।
वर्तमान में भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है।
इसके अलावा भारत दूसरा सबसे बड़ा जलीय कृषि उत्पादक, सबसे बड़ा झींगा उत्पादक और चौथा सबसे बड़ा समुद्री खाद्य निर्यातक है।
प्रश्न. टाइम पत्रिका की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में कितने भारतीय शामिल किए गए हैं ?
उत्तर:- 8 भारतीय
इसमें शामिल 8 भारतीयों के नाम इस प्रकार हैं - अजय बंगा, भावेश अग्रवाल, राजीव जे. शाह, मनोज सिन्हा, गीता अय्यर, जिगर शाह, सीमा वाधवा और अमित कुमार सिन्हा।
अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष हैं।
राजीव जे. शाह द रॉकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं।
मनोज सिन्हा हस्क पावर सिस्टम्स के सीईओ और सह-संस्थापक हैं।
गीता अय्यर बोस्टन कॉमन एसेट मैनेजमेंट की संस्थापक और अध्यक्ष हैं।
जिगर शाह अमेरिकी ऊर्जा विभाग ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक हैं।
सीमा वाधवा कैसर परमानेंट के लिए पर्यावरण प्रबंधन की कार्यकारी निदेशक हैं।
अमित कुमार सिन्हा महिंद्रा लाइफस्पेसेज के प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं।
मैगजीन में प्रकाशित 'टाइम 100 क्लाइमेट' लिस्ट में दुनियाभर के सीईओ, संस्थापक, संगीतकार, पॉलिसी मेकर और सरकारी अधिकारी शामिल हैं।
टाइम मैगजीन 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है।
इसकी पहली कॉपी 3 मार्च 1923 को प्रकाशित की गई थी।
इसकी शुरुआत ब्रिटन हेडन और हेनरी लूस ने की थी।
प्रश्न. हाल ही में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां में किया गया ?
उत्तर:- नई दिल्ली
इस सम्मेलन की थीम ‘2047 में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और विमानन’ रखी गई है।
इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्वारा किया गया।
इसका आयोजन एयरोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा किया गया।
प्रश्न. हाल ही में किसे एस.पी.जी. का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है ?
उत्तर:- आलोक शर्मा को
आलोक शर्मा वर्तमान में एस.पी.जी. में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
एस.पी.जी. की स्थापना 1988 में भारतीय संसद के एक अधिनियम द्वारा की गई थी।
प्रश्न. बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार और हिंसा की रोकथाम और उपचार के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर:- प्रतिवर्ष 18 नवंबर को
वर्ष 2023 में इस दिवस का दूसरा संस्करण मनाया जा रहा है।
इस दिवस को मनाने के प्रस्ताव की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2022 में की गई थी।
इस प्रस्ताव को महासभा में अफ्रीकी देश सिएरा लियोन और नाइजीरिया ने रखा था।
प्रश्न. देश में हर साल प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर:- 18 नवंबर को
वर्ष 2023 में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस का पांचवां संस्करण मनाया जा रहा है।
इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी।
इस दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुणे में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में आयोजित किया गया।
वर्ष 2023 के इस दिवस की थीम 'प्राकृतिक चिकित्सा: एक एकीकृत चिकित्सा’ रखी गई है।
प्रश्न. हाल में कहाँ नयी गेको प्रजाति की खोज की गयी?
उत्तर: मिजोरम
प्रश्न. हाल ही में ‘पेंडो सांचेज’ फिर से किस देश के प्रधानमंत्री बन चुके है?
उत्तर: स्पेन
प्रश्न. हाल ही में 13वी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप कहाँ शुरू हुई?
उत्तर: चेन्नई
प्रश्न. हाल ही में बंगाल की
खाड़ी में उत्त्पन्न चक्रवाती तूफ़ान ‘Midhili’ किस देश से टकराएगा?
उत्तर: बांग्लादेश
कोई टिप्पणी नहीं