Header Ads

Header ADS

 प्रश्न. विश्व मात्स्यिकी सम्मेलन का आयोजन कहां किया जायेगा ?


उत्तर:-अहमदाबाद में

यह सम्मेलन 21 नवंबर, 2023 को शुरू होगा।

इस सम्मेलन का विषय ‘मत्स्य पालन और जलीय कृषि धन का उत्सव मनाएं’ होगा।

केन्द्रीय मत्स्यपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला द्वारा इस सम्मेलन का उद्घाटन किया जायेगा।

मछुआरों और मछली पालकों और अन्य हितधारकों के योगदान और उपलब्धियों का उत्सव मनाने तथा मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत और न्यायसंगत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित होगा।

वर्तमान में भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है।

इसके अलावा भारत दूसरा सबसे बड़ा जलीय कृषि उत्पादक, सबसे बड़ा झींगा उत्पादक और चौथा सबसे बड़ा समुद्री खाद्य निर्यातक है।


प्रश्न. टाइम पत्रिका की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में कितने भारतीय शामिल किए गए हैं ?


उत्तर:- 8 भारतीय

इसमें शामिल 8 भारतीयों के नाम इस प्रकार हैं - अजय बंगा, भावेश अग्रवाल, राजीव जे. शाह, मनोज सिन्हा, गीता अय्यर, जिगर शाह, सीमा वाधवा और अमित कुमार सिन्हा।

अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष हैं।

राजीव जे. शाह द रॉकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं।

मनोज सिन्हा हस्क पावर सिस्टम्स के सीईओ और सह-संस्थापक हैं।

गीता अय्यर बोस्टन कॉमन एसेट मैनेजमेंट की संस्थापक और अध्यक्ष हैं।

जिगर शाह अमेरिकी ऊर्जा विभाग ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक हैं।

सीमा वाधवा कैसर परमानेंट के लिए पर्यावरण प्रबंधन की कार्यकारी निदेशक हैं।

अमित कुमार सिन्हा महिंद्रा लाइफस्पेसेज के प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं।

मैगजीन में प्रकाशित 'टाइम 100 क्लाइमेट' लिस्ट में दुनियाभर के सीईओ, संस्थापक, संगीतकार, पॉलिसी मेकर और सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

टाइम मैगजीन 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है।

इसकी पहली कॉपी 3 मार्च 1923 को प्रकाशित की गई थी।

इसकी शुरुआत ब्रिटन हेडन और हेनरी लूस ने की थी।


प्रश्न. हाल ही में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां में किया गया ?


उत्तर:- नई दिल्ली

इस सम्मेलन की थीम ‘2047 में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और विमानन’ रखी गई है।

इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्वारा किया गया।

इसका आयोजन एयरोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.