प्रश्न. बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार और हिंसा की रोकथाम और उपचार के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर:- प्रतिवर्ष 18 नवंबर को
वर्ष 2023 में इस दिवस का दूसरा संस्करण मनाया जा रहा है।
इस दिवस को मनाने के प्रस्ताव की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2022 में की गई थी।
इस प्रस्ताव को महासभा में अफ्रीकी देश सिएरा लियोन और नाइजीरिया ने रखा था।
प्रश्न. देश में हर साल प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर:- 18 नवंबर को
वर्ष 2023 में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस का पांचवां संस्करण मनाया जा रहा है।
इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी।
इस दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुणे में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में आयोजित किया गया।
वर्ष 2023 के इस दिवस की थीम 'प्राकृतिक चिकित्सा: एक एकीकृत चिकित्सा’ रखी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं