Header Ads

Header ADS

Daily current affairs 2023|| दैनिक करेंट अफेयर्स 2023|| today current affairs gk in Hindi|| #gk #currentaffairs

 Current Affairs 30 अक्टूबर 2023

प्रश्न. हाल ही में कौन स्लोवाकिया देश के चौथी बार प्रधानमंत्री बने है?


उत्तर: रॉबर्ट फिको


 प्रश्न. हाल ही में किस तिथि को ‘विश्व श्रव्य दृश्य विरासत दिवस’ मनाया गया है?


उत्तर: 27 अक्टूबर


प्रश्न. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में किसके 7वें संस्करण का उद्घाटन किया है?


उत्तर: इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ (IMC)


प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनी एशिया हाल ही में कहां पर आयोजित की गई थी ?


उत्तर:- सिंगापुर में

इस प्रदर्शनी में भारत के पर्यटन मंत्रालय ने भाग लिया।

इस मंडप का उद्घाटन सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने किया


प्रश्न. हाल ही में 'नॉर्थ-ईस्ट इंडिया' फेस्टिवल का आयोजन कहां पर किया गया था ?


उत्तर:- वियतनाम में 27 से 29 अक्टूबर तक


यह 'उत्तर-पूर्व भारत' उत्सव का तीसरा संस्करण था।

महोत्सव में भारत की ओर से केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने हिस्सा लिया.

इसका आयोजन भारतीय विदेश मंत्रालय ने किया था.


प्रश्न. हाल ही में ब्रिटिश एंड्योरेंस चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बनी हैं ?


उत्तर:- हुमैरा मुश्ताक,


वह जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं.

हाल ही में वह ब्रिटिश एंड्योरेंस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं।

इसके अलावा वह इस चैंपियनशिप में खेलने वाली दक्षिण एशिया की पहली महिला खिलाड़ी भी हैं.


प्रश्न. अक्टूबर 2023 में संपन्न एशियाई पैरा खेलों में भारत ने कुल मिलाकर कितने पदक जीते ?


उत्तर:- 111 पदक जीते,


हाल ही में एशियन पैरा गेम्स चीन के हांगझू में आयोजित हुए।

भारत ने इस खेल में कुल 111 पदक जीते।

इन 111 पदकों में 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य पदक शामिल हैं।

इन 111 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 5वें स्थान पर रहा.

वर्ष 2026 का पैरा एशियन मार्केट जापान के नागोया में आयोजित किया जाएगा।


प्रश्न. हर साल 29 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है ?


उत्तर:- अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस


इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2005 में हुई थी.


प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस हर साल कब मनाया जाता है ?


उत्तर:- 28 अक्टूबर को


इस दिन को मनाने की घोषणा वर्ष 2002 में इंटरनेशनल एनिमेटेड फिल्म एसोसिएशन द्वारा की गई थी।

यह दिवस पहली बार वर्ष 2003 में मनाया गया था

इसका 21वां संस्करण वर्ष 2023 में मनाया जा रहा है।

इंटरनेशनल एनिमेटेड फिल्म एसोसिएशन (ASIFA) की स्थापना वर्ष 1960 में पेरिस में हुई थी।



प्रश्न. हाल ही में भारतीय सेना ने कहाँ में ‘चाणक्य रक्षा

 संवाद 2023’ आयोजित किया है?


उत्तर: नई दिल्ली



प्रश्न. हाल ही में किस भारतीय अभिनेत्री को फ्रांस के महावाणिज्यदूत ने कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘शेवेलियर डान्स लोर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस’ पुरस्कार से सम्मानित किया है?


उत्तर: ऋचा चड्ढा


प्रश्न. हाल ही में किस राज्य में ‘54वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह’ का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक किया जाएगा?


उत्तर: गोवा


 प्रश्न. हाल ही में किस अभिनेत्री को प्रसिद्ध स्विस घड़ी निर्माता कंपनी RADO ने अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?


उत्तर: कैटरीना कैफ


प्रश्न. हाल ही में आंध्र प्रदेश राज्य के कुरनूल जिले में कौन सा उत्सव मनाया गया है?


उत्तर: बन्नी उत्सव


 प्रश्न. हाल ही में किस प्रोफेसर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा तपेदिक के लिए रणनीतिक और तकनीकी सलाहकार समूह के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है?


उत्तर: सारंग देव








कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.